ताला तोड़कर गोदाम में चोरी का प्रयास
लखीसराय। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने हलसी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर चोरी
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:57 PM (IST)
लखीसराय। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने हलसी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एक गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर कर्मियों ने उसकी शिकायत अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार से की। गोदाम से कितने समान की चोरी हुई है प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव के छुट्टी पर रहने के कारण पता नहीं चल पाया है। सीओ ने गोदाम में नया ताला लगाकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। इसके पूर्व भी प्रखंड एवं मनरेगा कार्यालय की खिड़की तोड़ कर चोरों ने कम्प्यूटर व आवश्यक कागजात चुरा लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें