भाजपा नेता हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार
लखीसराय। पिपरिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना पर पथुआ गांव से भाजपा नेता हत्याकांड के नाम
लखीसराय। पिपरिया थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना पर पथुआ गांव से भाजपा नेता हत्याकांड के नामजद अभियुक्त कई वर्षों से फरार चल रहे हीरा भगत को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव के ही भाजपा नेता श्याम सुंदर राय की हत्या में हीरा भगत नामजद अभियुक्त है जो कई वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया है। सनद हो कि भाजपा नेता श्याम सुंदर राय की हत्या 27 अगस्त 2014 को पिपरिया पंचायत के तत्कालीन मुखिया मोहन भगत एवं उनके गुर्गे द्वारा कर दी गई थी। इस घटना को लेकर भाजपा के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी थी।