समकालीन अभियान में पांच गिरफ्तार
लखीसराय। समकालीन अभियान के तहत पिपरिया थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न गांवों में छापामारी कर 1
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 07:51 PM (IST)
लखीसराय। समकालीन अभियान के तहत पिपरिया थाना पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न गांवों में छापामारी कर 10 वर्ष पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त राम जन्म महतो के अलावा चार फरारी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मोहनपुर निवासी राम जन्म महतो ने 10 वर्ष पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इसके अलावा विभिन्न कांडों के पप्पू ¨सह, संजय ¨सह, राम ईश्वर राय, भगत राय को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत के लिए लखीसराय भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें