तालकेश्वर हत्याकांड में नौ नामजद, एक गिरफ्तार
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र के सलौनाचक निवासी मजदूर तालकेश्वर मंडल की हत्या के मामले में मृतक की प
लखीसराय। लखीसराय थाना क्षेत्र के सलौनाचक निवासी मजदूर तालकेश्वर मंडल की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी ¨रकी देवी ऊर्फ ¨रटू देवी के बयान पर लखीसराय थाना कांड संख्या 260/17 के तहत नौ लोगों को नामजद किया गया है। नामजद अभियुक्तों में सलौनाचक निवासी बासुदेव मंडल के पुत्र चन्द्रशेखर मंडल, उसके पुत्र चंदन मंडल, कंचन मंडल, तूफानी मंडल एवं दीपक मंडल, गरीब मंडल के पुत्र संतु मंडल, नेमू मंडल के पुत्र पंजाबी मंडल, कटीमन मंडल के पुत्र मोहन मंडल तथा बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी किशोरी मंडल शामिल है। जिसमें से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त मोहन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। लखीसराय थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चन्द्रशेखर मंडल के परिवार के लोगों द्वारा उसके छत पर आए दिन गंदा सामान फेंक दिया जाता था। इसको लेकर उसके पति का चन्द्रशेखर मंडल के परिवार वालों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद अभियुक्तों द्वारा उसके पति से एक लाख रुपये रंगदारी टैक्स की मांग की गई थी।
------ब्लर्ब----
रुपये नहीं देने पर तालकेश्वर मंडल को हत्या करने की धमकी दी गई थी, इसी के चलते अपहरण कर हत्या कर दी गई