जल जमाव से निजात के स्थायी समाधान खोजे प्रशासन
लखीसराय। बरसात में शहर में लगने वाले जल जमाव की समस्या को दूर करने में लगे जिला प्रशासन से रालोसपा
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 07:18 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 07:18 PM (IST)
लखीसराय। बरसात में शहर में लगने वाले जल जमाव की समस्या को दूर करने में लगे जिला प्रशासन से रालोसपा ने स्थायी समाधान खोजने की मांग की है। रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि बरसात के पूर्व पइन व नाला उड़ाही के नाम पर समाहरणालय से लेकर दालपट्टी मुहल्ला तक सड़क किनारे पइन पर बनाई संरचना को प्रशासन ध्वस्त करता है फिर वही स्थिति बन जाती है। श्री कुशवाहा ने पइन किनारे रहने वाले लोगों के घरों के आगे संरचना तोड़ने के पहले आरपार होने के लिए पीसीसी नाला का निर्माण कराने एवं पइन के मुहाने की सफाई कराने की जरूरत बताई है। उसके बाद मन¨सघा पइन एवं अन्य नाला की सफाई का कार्य कराया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें