सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने जिला पुलि
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने जिला पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पीएमसीएच पटना में ¨जदगी एवं मौत से जूझ रही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने संज्ञान लिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय के एडीजी स्तर से पूरे मामले की मॉनेट¨रग की जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री व पुलिस विभाग के आला अधिकारी ने दुष्कर्म कांड के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का टास्क एसपी को दिया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने एसआईटी का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में कई थाना के थानाध्यक्ष की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस ने इस कांड में नामजद दो आरोपियों में से एक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। लेकिन दूसरा आरोपित नामजद अभियुक्त मृत्युंजय कुमार उर्फ भोथी अब भी गिरफ्त से बाहर है। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संतोष से सख्ती से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर अन्य आरोपित तक पहुंचने को लेकर जाल बिछा चुकी है। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर कई तरह की चर्चा जारी है। बताया जाता है कि इस दुष्कर्म कांड के पीछे एक बड़ा राज छिपा है जिसका शीघ्र खुलासा करने का दावा पुलिस कर रही है।