श्रमिकों को योजना का लाभ प्रमुखता से दिलाएं : डीएम
लखीसराय। रविवार को समाहरणालय सभा कक्ष में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंड प्रम
लखीसराय। रविवार को समाहरणालय सभा कक्ष में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंड प्रमुखों, मुखिया की एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई है। जिलाधिकारी सुनील कुमार, श्रम अधीक्षक दिवाकर दुबे, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद ने कई मुखिया के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी श्री कुमार ने श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना बिहार भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के बारे में निर्माण कामगारों की पात्रता, निबंधन की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। डीएम ने बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। डीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई व्यवहारिक जानकारी देते हुए उन्होंने आपदा से बचाव तथा हार्ट अटैक की स्थिति के पूर्व सीने में दर्द होने पर जोर से खांसने की बात बताई। डीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की अपील की। श्रम अधीक्षक दिवाकर दुबे ने पंचायत प्रतिनिधियों को श्रम अधिनियम के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें विभागीय मार्गदर्शिका पुस्तक भी उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि 1.12.2016 से विभाग ने अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 237 रुपये तय की है। कार्यशाला में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, संजय प्रकाश एवं अनुराधा कुमारी मौजूद थी।