Move to Jagran APP

प्रखंड जदयू की नई कमेटी की घोषणा, पदाधिकारी चयनित

लखीसराय। रविवार को बाजार स्थित तिलक नगर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में व र

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 06:56 PM (IST)
प्रखंड जदयू की नई कमेटी की घोषणा, पदाधिकारी चयनित
प्रखंड जदयू की नई कमेटी की घोषणा, पदाधिकारी चयनित

लखीसराय। रविवार को बाजार स्थित तिलक नगर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में व राज्य परिषद सदस्य कैलाशपति महतो की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से विजय आनंद को वरीय उपाध्यक्ष के अलावा राजीव कुमार, सुभाष ¨सह, प्रमोद ¨सह को उपाध्यक्ष, शशि भूषण यादव, मदन मंडल, मु. कलीम, अशोक पासवान को महासचिव, सुनील कुमार पासवान को सचिव बनाया गया। वहीं अनिल ¨सह को कोषाध्यक्ष एवं गणेश कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। प्रवीण कुमार, रहमत अली, अवध किशोर एवं नंदन मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि इसके अलावा निगरानी समिति में शामिल किए गए सदस्यों के द्वारा आगामी 29 मार्च को प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, पीएचईडी के एसडीओ से मिलकर आम समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा उक्त पदाधिकारियों से मिलकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। मौके पर रामवृक्ष पासवान, विजय आनन्द, अजय मंडल, अशोक मंडल, अवध किशोर, प्रमोद ¨सह,मधुसूदन साव, अरमान आलम, गणेश कुमार, सुरेन्द्र भारती, अनन्त कुमार आनन्द, बच्चू यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.