ईवीएम हटाने की मांग को ले भारत मुक्ति मोर्चा का धरना
लखीसराय : ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत शनिवार को भारत मुक्ति
लखीसराय : ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा ने समाहरणालय पर धरना दिया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बटोही यादव कर रहे थे। धरना में उपस्थित लोगों ने कहा कि ईवीएम घोटाले के कारण ही पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का परिणाम विपरीत रहा। इस कारण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया है। इसके दूसरे चरण में सभी जिला एवं विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में 24 घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम, चौथे चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 72 घंटे चक्का जाम किया जाएगा। पांचवें चरण में जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। धरना के बाद एक शिष्टमंडल ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। धरना में हीरा यादव, राजकुमार तांती, अनिल दास, मोहन कुमार मौर्य, संतोष कुमार, भुनेश्वर मांझी, पारस मांझी, किशोरी वर्मा, जगदीश मांझी आदि मौजूद थे।