Move to Jagran APP

महिला ने पति व सौतेली पुत्री को किया जख्मी

लखीसराय : बेटी को स्कूल भेजने की बात करने पर एक महिला ने अपने पति व सौतेली पुत्री को पीट-पीटकर गंभीर

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:53 PM (IST)
महिला ने पति व सौतेली पुत्री को किया जख्मी
महिला ने पति व सौतेली पुत्री को किया जख्मी

लखीसराय : बेटी को स्कूल भेजने की बात करने पर एक महिला ने अपने पति व सौतेली पुत्री को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पिता एवं पुत्री को इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

prime article banner

इस बाबत लखीसराय थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी गोरेलाल राम के पुत्र अशोक राम (32) ने बताया कि उनकी पहली पत्नी भाग गई है। इससे एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र अपने ननिहाल में रहता है। जबकि पुत्री निशु कुमारी (12) को उसकी दूसरी पत्नी देखना नहीं चाहती है। शनिवार को निशु कुमारी को स्कूल भेजने के लिए अपनी पत्नी से कहा। इसपर उसकी पत्नी ने खंती से उसके सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। वहीं उसकी पुत्री को भी पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.