आग से झुलसे दंपती
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानुचक ¨बद टोली में रविवार को खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से स
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 06:21 PM (IST)
लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानुचक ¨बद टोली में रविवार को खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से सुरेन्द्र महतो की 25 वर्षीय पत्नी वर्षा देवी बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने गया उसका पति सुरेन्द्र महतो भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन स्थिति गंभीर देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। उधर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि पति पत्नी के बीच विवाद के कारण ही शरीर में आग लगाकर वर्षा देवी ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे बचाने में उसका पति भी जख्मी हो गया। सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने बताया कि बयान आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें