पहली से आठवीं तक के छात्रों का मूल्यांकन आज से
लखीसराय। लखीसराय जिले के 772 प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा पहली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं का अर्
लखीसराय। लखीसराय जिले के 772 प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा पहली से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन बुधवार से होगा। कक्षा प्रथम के बच्चों का मौखिक तथा कक्षा दो से आठ वर्ग के बच्चों का प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा लिया जाएगा। 28 अक्टूबर तक परीक्षा के बाद 29 अक्टूबर को शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन व अन्य कार्य किया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना के डीपीओ दिनेश कुमार चौधरी की निगरानी में मूल्यांकन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस मूल्यांकन से छात्रों व शिक्षकों पर कोई असर नहीं होगा। कोई पास-फेल नहीं होगा। लेकिन इस तरह के मूल्यांकन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, शिक्षक पढ़ाने के प्रति और जवाबदेह होंगे तथा बच्चों के अभिभावक भी अध्यापन के लिए दबाव बनाएंगे। डीपीओ दिनेश कुमार चौधरी के अनुसार 26 से 28 अक्टूबर तक सभी प्रारंभिक विद्यालयों के दोनों पालियों में परीक्षा होगी। मूल्यांकन कार्य की सतत निगरानी व अनुश्रवण के लिए सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा राज्य मुख्यालय द्वारा नामित पदाधिकारी भी मूल्यांकन का अनुश्रवण करेंगे। मंगलवार को भी डीपीओ ने अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की तैयारी की समीक्षा की।