हम ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
लखीसराय। हिन्दुस्तान आवाम सेक्युलर पार्टी 'हम' ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डीएनए के नाम पर जनता को
लखीसराय। हिन्दुस्तान आवाम सेक्युलर पार्टी 'हम' ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डीएनए के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शहर के शहीद द्वार के निकट मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। हम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा डीएनए पर राजनीति करने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हम के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डीएनए जांच के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस डीएनए जांच की बात कही थी वह मुख्यमंत्री के लिए था न की पूरे बिहार की जनता के लिए कहा गया था। अपने वादों से मुकरने एवं बिहार की जनता के साथ धोखाधड़ी करने को लेकर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को डीएनए टेस्ट कराने की बात कही थी। मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर अपना रोग पूरे बिहार में बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नहीं चलेगा डीएनए का बहाना आएगा एनडीए गठबंधन का जमाना। कार्यक्रम में हम के प्रदेश सचिव शंकर सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी, युवा जिलाध्यक्ष सौरव सिंह, गौतम सिंह, धीरज यादव, उत्सव कुमार, शेख कुर्बान, घल्टू सिंह, सिंटू सिंह, बबलू आदि शामिल थे।