मेदनी चौकी में वृद्धाश्रम खोलने की योजना
लखीसराय। सूर्यगढ़ा प्रखंड के पूर्वी जोन में एक वृद्धाश्रम खोले जाने की योजना पर गंभीरता से विचार किय
लखीसराय। सूर्यगढ़ा प्रखंड के पूर्वी जोन में एक वृद्धाश्रम खोले जाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके तहत शिव गुरू अवतरण संस्थान, मेदनी चौकी ने प्रयास शुरू कर दिया है। संस्थान से जुड़े लोगों के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को वृद्धाश्रम का शिलान्यास किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर 15 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है जिसमें शिलान्यास स्थल का चयन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। जो व्यक्ति सिर्फ परमात्मा पर आश्रित हो गया है वैसे लोगों के लिए स्थापित किया जाने वाला वृद्धाश्रम का निर्माण 2020 तक पूरा कर लिये जाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान ने निर्माण धन राशि जुटाने के लिए लोगों से एक वर्ष की अपनी कमाई का दो प्रतिशत दान स्वरूप सहयोग करने का आह्वान किया है। इसके तहत मेदनी चौकी निवासी कृष्णानंद महतो एवं कीर्तिनिधि केशरी तथा भिड़हा गांव निवासी दिनेश महतो एवं अनंत महतो ने सहयोग राशि भेंट की है। शिव गुरू अवतरण संस्थान, मेदनी चौकी का यह प्रयास यदि सफल हुआ तो मुंगेर प्रमंडल का पहला वृद्धाश्रम होगा जहां वैसे महिला और पुरूष अपना शेष जीवन व्यतीत कर सकेंगे जो परमात्मा पर आश्रित हो गये हैं।