जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर दी दस्तक
लखीसराय। 'हर घर दस्तक' अभियान कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड
लखीसराय। 'हर घर दस्तक' अभियान कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को भी जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दस्तक दी। तथा लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। पूर्व विधायक सह जदयू नेता फुलैना सिंह रामगढ़ चौक प्रखंड के नोनगढ़, शरमा, नंदनामा, इमामनगर सुरारी, तेतरहाट आदि पंचायतों का भ्रमण किया तथा जदयू कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर दस्तक दी। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पंचायत के 10-10 घरों में दस्तक देने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किए गए हर घर दस्तक कार्यक्रम से लोगों में काफी उत्साह है। तथा पार्टी कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ घरों में दस्तक देकर मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को बताकर उनकी सहमति से घरों में पार्टी का स्टीकर भी चिपका रहे हैं। पूर्व विधायक श्री सिंह ने शरमा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गांव के 10 घरों में दस्तक दिया तथा घरों के दरवाजे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीकर चिपकाया। पूर्व विधायक के साथ राजीव कुमार, अशोक यादव, मुकेश ठाकुर, लड्डू यादव, श्रीकांत राम, नंदलाल पासवान, रामाकांत पांडेय भी साथ थे। उधर पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर, रामचंद्रपुर पंचायत में पूर्व जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नूनू बाबू के नेतृत्व में पूर्व मुखिया शिवरंजन कुमार सिंह ने 10-10 घर जाकर दस्तक दी। इसको लेकर भगवती स्थान मोहनपुर में पूर्व जिप अध्यक्ष नुनू बाबू एवं प्रो. अवधेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में दियारा क्षेत्र के हर घर में मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में योगी सिंह, अनिल शर्मा, उमेश सिंह, मणिकांत शर्मा, शिवदानी शर्मा, शालीग्राम शर्मा आदि ने पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन की अगुवाई में कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया तथा दियारा के हर गांव व गलियों में पार्टी बैनर व स्टीकर से पाट देने का भी निर्णय लिया गया।