झोलाछाप डॉक्टर ने ली एक की जान
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के कुंदर गाव में शुक्रवार को एक झोलाछाप डाक्टर ने एक मरीज की जान ले ली। ज
By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 07:49 PM (IST)
लखीसराय। चानन थाना क्षेत्र के कुंदर गाव में शुक्रवार को एक झोलाछाप डाक्टर ने एक मरीज की जान ले ली। जानकारी के अनुसार कुंदर निवासी महेन्द्र राम (50) की पेट में दर्द होने लगी। इसके बाद वह ग्रामीण डॉक्टर वीरेन्द्र पासवान उर्फ बिलो के पास इलाज के लिए गया। इलाज के दौरान ग्रामीण डॉक्टर महेन्द्र राम को एक सूई दी। इसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर परिजन हंगामा करने लगे। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किसी तरह मामला को शांत कराया गया। इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें