बर्खास्त शिक्षक को बहाल करने का प्रस्ताव
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया प्रखंड पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित एनआईसी
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया प्रखंड पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में प्रखंड स्तर की समिति का गठन किया गया। बैठक में पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, जनवितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार एवं विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन ठीक ढंग से नहीं होने की बात गिरधरपुर मुखिया संजय सिंह ने कही। बैठक में उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि अगर प्रत्येक पंचायत में मुखिया की मौजूदगी में सतर्कता समिति की बैठक माह के अंतिम शुक्रवार को सही ढंग से हो तो जनवितरण में 75 प्रतिशत भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। सोमवार की बैठक में सात समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व में तीन प्रखंड शिक्षकों को तत्कालीन स्थायी शिक्षा समिति द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था उनका पुनर्नियोजन करने का प्रस्ताव कर डीईओ कार्यालय लखीसराय को भेजने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर सीओ सिद्धनाथ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी, बीएओ धर्मेन्द्र चौधरी, बीईओ सुमित्रा कुमारी सिन्हा, पंसस विपिन कुमार, रमेश महतो, मंजू देवी, सुनीता देवी, बाबी देवी, मुखिया संजय सिंह, मिन्नी देवी, नवीन कुमार, सत्यनारायण महतो, त्रिलोकी यादव, वकील यादव, रामशकर सिंह, अरूण सिंह, मनीष कुमार, भोला महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।