पुलिस छापामारी में हत्यारोपी गिरफ्तार
संसू., चानन (लखीसराय) : मंगलवार की अहले सुबह पिपरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गाव में छापामारी कर पुल
संसू., चानन (लखीसराय) : मंगलवार की अहले सुबह पिपरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गाव में छापामारी कर पुलिस ने चानन थाना काड संख्या 58/14 के प्राथमिकी अभियुक्त पिपरिया निवासी सागर राय के पुत्र बोयेलाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीते 14 जुलाई 2014 की शाम भलूई हॉल्ट पर ट्रेन चढने के दौरान रेवटा निवासी सतीश मंडल की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। जिसमें मृतक के चाचा सह कुंदर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज मंडल समेत उसके समधी गिरफ्तार अपराधी बोयेलाल राय, मुखिया के दामाद धर्मेन्द्र मंडल के अलावा पंकज यादव, शिवनंदन मंडल, मृतक के चाचा दारो मंडल अभियुक्त बनाये गए थे। घटना के आठ माह बीत जाने के बाद पुलिस मात्र एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है। एक आरोपी मृतक के चाचा दारो मंडल पुलिस हिरासत से पटना स्थित पीएमसीएच से बीते दो माह पूर्व फरार हो गया। जिसका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। सतीश मंडल की हत्या के पूर्व उसके चाचा पूर्व मुखिया मनोज मंडल ने मृतक के पिता निलंबित सिपाही रामजीवन मंडल उर्फ रामजी मंडल की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया था। जिसमें मृतक सतीश मंडल के बयान पर अपने पिता की हत्या में पूर्व मुखिया मनोज मंडल को अभियुक्त बनाया गया था। सतीश मंडल की हत्या की नीयत से मनोज मंडल के गुर्गे उसे मारने के लिए गया। लेकिन सतीश को इसकी भनक लग गई और गुर्गे को पकड़ लिया। जिसके पास एक देशी कट्टा समेत आधा दर्जन गोली बरामद की गई थी। जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद भी वे चुप नहीं बैठे और दो दिन बाद ही भलूई हॉल्ट पर पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन चढ़ने के क्रम में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।