Move to Jagran APP

बिहार में राष्ट्रवादी सरकार बनाने की जरूरत : सूरज

संस., लखीसराय : स्थानीय नगर भवन में रविवार को मौर्य यात्रा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रवादी कुशवाहा परिष

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 01:08 AM (IST)
बिहार में राष्ट्रवादी सरकार बनाने की जरूरत : सूरज

संस., लखीसराय : स्थानीय नगर भवन में रविवार को मौर्य यात्रा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के तत्वावधान में कुशवाहा सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता चानन प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा पंचायती राज मंच के प्रदेश महासचिव पिंकी देवी ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद सह राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. सूरज नंदन कुशवाहा, विधायक विनोद कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री हेमलता वर्मा एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं सूर्यगढ़ा के विधायक प्रेम रंजन पटेल भी मौजूद थे। इस अवसर पर विधान पार्षद सह राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज राष्ट्रवादी रहा है। कुशवाहा समाज के पूर्वज सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक हैं। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज का राष्ट्रवादी नेता नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका रही है। वर्तमान समय में बिहार में भी राष्ट्रवादी सरकार बनने की जरूरत है। जिससेकि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक काल के गौरव को पुन: प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज को ठगने का कार्य किया है। कुशवाहा समाज आज राष्ट्रवादी शक्ति भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज जिनके साथ रहता है सरकार उन्हीं की बनती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुशवाहा समाज को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया है। भाजपा ने केंद्र में नागमणि को मंत्री बनाया था। वर्तमान समय में भी उपेन्द्र कुशवाहा को केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा ने कुशवाहा समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके पूर्व विधान पार्षद सह राष्ट्रवादी कुशवाहा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा. कुशवाहा के मौर्य यात्रा के साथ नगर भवन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक प्रेम रंजन पटेल, विनोद कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री हेमलता वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी धनंजय कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, पवन मेहता, अशोक कुशवाहा, मुखिया वीणा देवी, वार्ड पार्षद प्रकाश महतो आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। मंच संचालन पप्पू कुमार गुप्ता कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.