मॉडल प्रखंड का दर्जा पाएगा सूर्यगढ़ा
संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही सूर्यगढ़ा को माडल प्रखंड का दर्जा प्र
संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही सूर्यगढ़ा को माडल प्रखंड का दर्जा प्राप्त होगा। लखीसराय जिले का सबसे बड़ा एवं व्यवस्थित कार्यालय परिसर के कारण जिलाधिकारी ने बीते 25 फरवरी को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने के क्रम में माडल प्रखंड बनाए जाने की अनुशंसा की थी। इसके मद्देनजर मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया एवं वस्तु स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त श्री सिंह ने लखीसराय के जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार, डीसीएलआर राजेश कुमार के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने माडल प्रखंड के लिए अहर्ता पूरी करने को ले मंत्रणा की। वहीं प्रखंड एवं अंचल के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की जाच की गई। जनता दरबार में आए आवेदनों के अलावा लंबित पड़े मामलों के साथ-साथ इंदिरा आवास योजना की अद्यतन स्थिति का भी जायजा उन्होंने लिया। इसके पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त श्री सिंह के प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बाद में प्रमंडलीय आयुक्त सुनील कुमार सिंह नक्सल प्रभावित पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विवादित लहसोरवा-कटहरा मुख्य पथ से तुमनी गाव के पहुंच पथ का निरीक्षण करने गए। उनके साथ डीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीओ अंजनी कुमार, डीसीएलआर राजेश कुमार के अलावा बीडीओ राजदेव कुमार रजक, सीओ सुभाष प्रसाद आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।