आगनबाड़ी केंद्रों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण
संसू., चानन (लखीसराय) : बाल विकास परियोजना के निर्देशन के अनुसार शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत
संसू., चानन (लखीसराय) : बाल विकास परियोजना के निर्देशन के अनुसार शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत के आगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण कार्य पोषक क्षेत्र के वार्ड सदस्य सह अध्यक्षों के द्वारा किया गया। जिसमें आगनबाड़ी केंद्रों पर निश्शुल्क टीकाकरण, बच्चों का मूल्यांकन, नियमित केंद्र संचालन, पोषाहार वितरण, केंद्रों पर साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता की जाच की गई। आगनबाड़ी केंद्र संख्या 258 यादव टोला शोभनगर की सेविका कुमारी ललिता व सहायिका नीलम कुमारी की उपस्थिति में वार्ड
सदस्य सह अध्यक्ष विधा देवी की अध्यक्षता में केन्द्र का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी ने आवश्यक कई निर्देश दिए। केंद्र संख्या 214 काली स्थान मननपुर पर सेविका अंजनी कुमारी व सहायिका जया देवी, केन्द्र संख्या 225 कुशवाहा मंडल टोला रेवटा पर सेविका विनिता देवी, केन्द्र संख्या 221 स्कूल टोला गोपालपुर पर सेविका रेणु कुमारी, केन्द्र संख्या 201 पूरबारी मुसहरी टोला संग्रामपुर में सेविका रेखा कुमारी, केन्द्र संख्या 203 बाबा स्थान मुसहरी टोला संग्रामपुर में सेविका रूबी रानी की उपस्थित में संबंधित केन्द्र के अध्यक्षों के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया गया। मौके पर आशा देवी, मौसम देवी, नीलम देवी, जगदीश यादव, गायत्री कुमारी, मीना कुमारी के अलावा दर्जनों ग्रामीण महिला उपस्थित थे।