Move to Jagran APP

कायस्थ समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जेएनएन., लखीसराय : शनिवार को जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्तिभाव क

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 08:22 PM (IST)
कायस्थ समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

जेएनएन., लखीसराय : शनिवार को जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्तिभाव के साथ किया। वहीं बहनों ने अपने भाई के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना को लेकर भैया दूज पर्व मनाया। कायस्थ समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम-दवात की पूजा की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा एवं चित्र स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा की। पूजा के बाद परिजनों एवं मित्रों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इधर भैया दूज के अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि के लिए भैया दूज का व्रत किया। बहनों ने विधि-विधान पूर्वक पूजा करने के बाद भाईयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा एवं प्रसाद खिलाया। अपने भाई के प्रति कभी कोई गलत शब्द न निकले इसके लिए रेगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभाया। पूरे आस्था एवं श्रद्धा के साथ दोनों पर्व संपन्न हो गया।

loksabha election banner

सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को भाई यम एवं बहन यमुना के अटूट प्रेम व बहना द्वारा भाई की दीर्घायु होने की मंगलकामना का पर्व भैया दूज मनाया गया। महिलाओं ने इस मौके पर गोबर से शिव-गौरा की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की। जबकि भाई-बहन के अटूट रिश्ते की परंपरागत गीत गाई गई। वहीं बहना द्वारा भाई को तिलक लगा मिठाई खिलाई गई। उधर चित्रगुप्त समाज द्वारा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.