Move to Jagran APP

जमकर हुई आतिशबाजी, दीपों से रौशन हुआ घर-आंगन

जेएनएन., लखीसराय : गुरुवार को जिले भर में दीपावली पर्व शांति, सद्भाव एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया।

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 07:07 PM (IST)
जमकर हुई आतिशबाजी, दीपों से रौशन हुआ घर-आंगन

जेएनएन., लखीसराय : गुरुवार को जिले भर में दीपावली पर्व शांति, सद्भाव एवं परंपरा के अनुसार मनाया गया। पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा तथा जिला मुख्यालय सहित जिले भर में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की गश्ती रात भर होती रही। पर्व के दौरान जिले में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। दीपावली पर जिले में 30 लाख रुपए का पटाखा की बिक्री हुई है। दीपों का पर्व दीपावली के मौके पर लोगों ने अपने घर-आंगन, दुकानों व प्रतिष्ठानों को दीया, मोमबत्ती व रंगीन झालरों से सजाया। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद क्षेत्र पूरा शहर दीपों व झालरों से जगमगाता नजर आया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामना दिया। महिलाएं व युवतियों ने अपने-अपने घरों में रंग-बिरंगे रंगोली तैयार किया तथा परंपरागत तरीके से घरोंदा पूजन किया। रात नौ बजे से शुक्रवार अहले सुबह तक शहर में जुआ का दौर चलता रहा।

loksabha election banner

हलसी प्रतिनिधि के अनुसार : हलसी एवं रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दीपोत्सव पर्व दीपावली एवं लक्ष्मी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्र के पशुपालकों ने भी अपने पशुओं की पूजा कर धन प्राप्ति की कामना की। पर्व के मौके पर बच्चे-नौजवान, युवतियां व महिलाओं ने पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया।

बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार : बड़हिया नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक दीपावली पर्व गुरुवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घर-आंगन को रंगोली, दीया एवं रंगीन झालरों से सजाकर मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर व्यवसायियों प्रसाद का वितरण किया। बड़हिया बाजार स्थित शंकर मील के पास छोटी दुर्गा मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। तथा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।

सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दीपों का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर महिलाओं एवं युवतियों ने अपने घर-आंगन में आकर्षक रंगोली तैयार किया तथा घरोंदा का पूजन किया। स्थानीय बाजार में व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा आय-व्यय के लिए नए खाता-बही का संधारण किया। पूजा के बाद जगह-जगह जुआ खेलने का भी दौर रात भर चलता रहा। इस दौरान दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी भी गश्ती करते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.