पंजाब से फरार प्रेमी युगल गिरफ्तार
संस., लखीसराय : पंजाब के भटिंडा थाना क्षेत्र से फरार प्रेमी-प्रेमिका सहित एक अन्य युवती को पंजाब पुलिस ने सोमवार की सुबह लखीसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई है। पंजाब के थर्मल पावर भटिंडा थाना के एएसआई सुखमंदर सिंह, हेड कांस्टेबल बूटा सिंह एवं लेडीज कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थर्मल प्लांट भटिंडा थाना क्षेत्र के कच्ची कालोनी लाल क्वार्टर निवासी गणेश मांझी के पुत्र सुबोध मांझी एवं विरेन्द्र सिंह की नेहा कुमारी (16) एवं एक अन्य युवती वर्षा कुमारी (17) को लेकर फरार हो गया। विरेन्द्र सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पुत्री नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी को लेकर 12-13 सितंबर की रात लेकर फरार हो गया। सुबोध कुमार का नेहा से प्रेम प्रसंग चलता था। वहीं उसके मित्र पोदीन चौधरी के पुत्र मिथिलेश कुमार का वर्षा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मिथिलेश के कहने पर वर्षा सुबोध के साथ भागी थी। सभी बिहार के निवासी हैं तथा लाल क्वार्टर में रहकर थर्मल पावर में ठेकेदार के साथ कार्य करते थे। घटना के संबंध में नेहा के पिता विरेन्द्र सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें सुबोध मांझी एवं मिथिलेश पर दोनों युवती को लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के रिपोर्ट पर पैसे की व्यवस्था में भटिंडा में ही रह रहे मिथिलेश कुमार को 19 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिथिलेश ने पूछताछ में 20 सितंबर को सुबोध एवं अन्य दोनों लड़कियों के लखीसराय जाने की जानकारी दी। सुबोध एवं दोनों युवतियों की तलाश में 21 सितंबर को लखीसराय पहुंचा। जहां पूछताछ एवं छानबीन के बाद सोमवार की सुबह लखीसराय रेलवे स्टेशन से सुबोध एवं दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सुबोध मांझी लखीसराय थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का निवासी है। वहीं वर्षा खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव एवं नेहा बिहार के कासिमपुर गांव की निवासी है। भटिंडा में गिरफ्तार मिथिलेश भी मुंगेर के सिंघिया गांव का रहने वाला है। पंजाब पुलिस ने सुबोध एवं दोनों लड़कियों को ट्रांजिट रिमांड पर भटिंडा ले गया जहां कोर्ट में लड़कियों का 164 में बयान कराया जाएगा।