लखीसराय के पथुआ दियारा में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
संसू., पिपरिया (लखीसराय) : पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया पंचायत के पथुआ दियारा गांव में मंगलवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर राय (50) को गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना की पुष्टि पिपरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने की है। जानकारी के अनुसार श्री राय अपने घर के पास दूध संग्रह केंद्र चलाता था। मंगलवार की देरशाम वह केंद्र पर दूध लेने का काम करवा रहे थे कि हथियारों से लैस अपराधी श्याम सुंदर राय पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्री राय के शरीर पर तीन गोलियां लगी और वहीं वे ढ़ेर हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ट्रैक्टर से पथुआ गांव पहुंचे और लाश को कब्जे में किया। थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दियारा इलाका होने के कारण फिलहाल यातायात की भी समस्या है।