गिरिराज के बड़हिया स्थित आवास पर छापेमारी
By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 06:50 PM (IST)
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : भड़काऊ भाषण मामले में झारखंड पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन भी भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बड़हिया स्थित आवास पर दबिश दी। झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार रात भी वार्ड नंबर 12 के इंद टोला स्थित श्री सिंह पैतृक आवास उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। हालांकि, इस दौरान श्री सिंह अपने आवास पर नहीं मिले और झारखंड पुलिस बैरंग लौट गई।
झारखंड पुलिस ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए विवादित बयान के मामले में बोकारो एसडीजेएम अमित शेखर की अदालत ने गिरिराज सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। छापेमारी करने वाली टीम में झारखंड के बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक रामजी प्रसाद, तेनुघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ बड़हिया के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें