Move to Jagran APP

सत्ता के सहारे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास : विधायक

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 07:29 PM (IST)
सत्ता के सहारे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास : विधायक

संवाद सहयोगी, लखीसराय : क्षेत्रीय विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्ता के सहारे प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर जदयू ने जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में संसदीय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक श्री सिन्हा संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा जिला एवं पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से गरसंडा के बूथ नंबर 232, प्रतापपुर (बड़हिया) के बूथ नंबर 88, 89, गोविंद बीघा (लखीसराय) के बूथ नंबर 102, हलसी प्रखंड के बूथ नंबर 305, 310, 312, 313, बूथ नंबर 179, 180 बूथ नंबर 209, 268, 332, 289, 296, 332 सहित सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया प्रखंड के कई बूथों से राजग के पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया। दबंग लोगों ने बूथों पर कब्जा कर लिया। बूथ कब्जा की सूचना पर गरसंडा स्थित बूथ संख्या 232 पर पहुंची राजग प्रत्याशी वीणा देवी के साथ बदसलूकी की गई। वहां राजग के पोलिंग एजेंट रविशंकर कुमार एवं कार्यकर्ता शत्रुघ्न कुमार को बूथ पर से भगा दिया गया। बड़हिया में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार को अपमानित किया गया। पूर्व विधायक फुलेना सिंह के भाई पप्पू सिंह ने खुटहा डीह गांव में राजग कार्यकर्ता प्रद्युम्न सिंह की पिटाई कर दी। पिपरिया में भी राजग कार्यकर्ता पप्पू सिंह एवं रामविलास सिंह की पिटाई की गई। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में तनाव पैदा नहीं हो इसके लिए प्रयास कर सामाजिक समरसता बरकरार रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पदाधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई नहीं करने पर 16 मई के बाद वे जन आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पर्ची का वितरण नहीं कराया, बूथों पर पेयजल, बिजली एवं रोड की भी व्यवस्था नहीं की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.