इन मतदाताओं के जज्बे को सलाम
संसू., सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : लोकतंत्र के महापर्व में मतदान केंद्र संख्या 113 पर मतदान कर लौटे 97 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को देख लोगों ने इनके जज्बे को सलाम किया। वहीं विकलांग जर्नादन सिंह (82), सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी भूमि सिंह (90), मतदान केंद्र संख्या 54 पर 100 से अधिक उम्र की सावित्री देवी भी इस महापर्व में पीछे नहीं रही। लड़खड़ाती जुबां व पैर के बावजूद वृद्ध एवं विकलांग मतदाताओं ने उत्साहित हो अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आश्चर्य की बात है कि जिनके सहारे वे मतदान केंद्र तक आए थे। उन्हें भी अपना मत किसके पक्ष में दिया यह बताने से परहेज कर रहे थे। वृद्ध और विकलांग के इस उत्साह को देख युवा वर्ग में मतदान का मौलिक अधिकार को और अधिक बल मिल। इधर भारत के जंगे आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री सिंह की जुबानी मे आज भी राजनीति में कुछ को छोर सभी लोग भ्रष्ट हो गए हैं। देश में बढि़या व्यवस्था के हिमायत रहे श्री सिंह प्रधानमंत्री के रूप में नाम लिए बिना गुजरात वाले को देखना चाहते हैं। जबकि नीतीश को भी प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।