सर्पदंश से महिला की मौत
किशनगंज। गलगलिया के लखपति टोला में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका 23 व
किशनगंज। गलगलिया के लखपति टोला में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका 23 वर्षीया रूमी बेगम घर आए हुए मेहमान को चाय बनाकर पिलाने के लिए घर के बगल ही रखे पुआल के ढ़ेर से पुआल लाने गई। जैसे ही पुआल के ढ़ेर में हाथ लगाई की सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सांप डंसने के बाद महिला के हाथ में इस तरह लिपटा कि हाथ छोड़ ही नहीं रहा था। दूसरे लोगों ने सांप को हाथ से पकड़ कर छुड़ाया। उसके बाद आनन- फानन में लोगों ने पहले तो झाड़ फूंक करवाया। फिर उसे लेकर नेपाल के चाराली अस्पताल ले गया। लेकिन रूमी को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई। बताते चले कि मृतका की मात्र एक वर्ष की एक संतान है। जिसे देख कर हर एक इंसान के आंखों में आंसू आ जाता है।