नमाज के लिए ईदगाह तैयार
किशनगंज। ईद की नमाज आज अदा की जाएगी। इसके लिए लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। ईदगाहों की साफ-
किशनगंज। ईद की नमाज आज अदा की जाएगी। इसके लिए लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। ईदगाहों की साफ-सफाई तथा रंगाई-पोताई कर सजाया गया है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र के ईदगाहों में कमेटी के सौजन्य से वाटरप्रुफ सामियाना की व्यवस्था की गई है। ताकि ईद की नमाज अदा करने के दौरान नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इधर बुढ़नई पंचायत स्थित गौसिया जामा मस्जिद डांगीबस्ती के खतीब व इमाम मौलाना सईदुर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में पढ़ना बेहतर है। ईद के दिन नहाना, खुशबू लगाना, सुरमा लगाना तथा ईदगाह पैदल जाना सुन्नत है। इधर ईद के मद्देनजर प्रखंड में खुशी का माहौल व्यापत है। ईद की खुशी सबसे ज्यादा बच्चों के चेहरे पर देखी जा रही है।