नीतीश को जनता माफ नहीं करेगी: महागठबंधन
किशनगंज। गुरुवार को एनएच 31 पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम उ
किशनगंज। गुरुवार को एनएच 31 पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम उर्फ बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। हमारे राजद के अररिया सासंद तस्लीमउद्दीन ने पूर्व में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का डीएनए खराब है जो बिल्कुल सही साबित हुआ। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना, बीजेपी से गठबंधन करना और 15 घंटे के अंदर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करना यह सोची-समझी चाल थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजीपी से मिल कर पहले से रणनीति बना चुके थे। मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के साथ छल किया है। बिहार की जनता आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबक जरूर सिखाएगी। वहीं राजद के प्रदेश महासचिव एम के रिजीवी उर्फ नन्हे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। इसके अलावा एनएच जाम में शामिल कांग्रेस के लोक सभा युवा अध्यक्ष सरफराज खान उर्फ ¨रकू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की करोड़ो जनता के साथ विश्वासघात किया है। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम उर्फ बबलू, राजद के प्रदेश महासचिव उसमान गनी, जिला युवाध्यक्ष सकील अहमद हुसैन, राजद के नगर अध्यक्ष गुड्डू सरफराजी, कांग्रेस के लोक सभा उपाध्यक्ष दानिस रब्बानी, नसीम अख्तर, दारा, ईमाम अली उर्फ ¨चटू, जुल्फकार आलम व अन्य मौजूद थे।