Move to Jagran APP

प्यार करने की मिली सजा, प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को जिंदा जलाकर मार डाला

प्यार करने की सजा आज उसे अपनी मौत से चुकानी पड़ी। प्रेमी ने पहले शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जिंदा जला डाला। आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2015 10:24 AM (IST)
प्यार करने की मिली सजा,  प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को  जिंदा जलाकर मार डाला

पटना। प्यार करने की सजा आज उसे अपनी मौत से चुकानी पड़ी। प्रेमी ने पहले शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जिंदा जला डाला। बुरी तरह जल चुकी उस लड़की को परिजनों ने किशनगंज के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराय जहां आज उसने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि एक नाबालिग लड़की का गांव के ही एक लड़के साकिब के साथ करीब छह महीने से प्रेम संबंध था। लड़का शादी कर लेने के नाम पर लड़की का यौन शोषण करता था। लड़की उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाती रहती थी, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल जाता था।

जब लड़की का दबाव ज्यादा बढ़ा तो लड़के ने उसे रास्ते से हटा देने की साजिश रची। इसमें उसने अपने परिजनों को भी शामिल किया। कहा जा रहा है कि लड़की को घर बुलाकर उसे सभी ने मिलकर जिंदा जला डाला। लड़की की चीख सुनकर जुटे लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.