रमजान से पहले ही फलों के दाम आसमान छूने लगे
किशनगंज। रमजान का माह रविवार से शुरू हो रहा है। रमजान पर्व में खपत बढ़ने के कारण फलों के दामों में व
किशनगंज। रमजान का माह रविवार से शुरू हो रहा है। रमजान पर्व में खपत बढ़ने के कारण फलों के दामों में वृद्धि स्वाभावित है। इसका असर अभी से ही दिखने लगा है। फल दुकानदार जफर हुसैन ने भी बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों के दामों में मामूली बढ़ोतरी अभी तक हुई है। हालांकि अभी फलों का राजा आम का मौसम है जिस कारण आम थोड़े सस्ते में मिल रहे हैं। आसपास के बगानों के आम बाजार में आ जाने पर कुछ दिनों में आम के दाम और भी सस्ते हो जाएंगे। वहीं सेब, नारंगी, अंगूर, मौसम्मी, केला व अन्य फलों के भाव आसमान छूने लगे हैं।
स्थानीय बाजारों में अभी बंगाल व मद्रास के आम बिक रहे हैं, जो 40-60 किलो के भाव मिलते हैं। वहीं सेब 140-180 प्रति किलो तथा नारंगी 140 रुपये प्रति किलो का भाव बिक रहा है। बीते सप्ताह 10 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाला खीरा 16-20 के भाव मिल रहे हैं। अनार 120-140 तो अंगूर 90-100 के भाव बिकने लगे हैं।
------------
फलों के भाव प्रति किलो
सेब 160 -180
आम 40-60
नारंगी 140-150
अंगूर 90-100
अनार 120-140
मौसम्मी 60
बाजारों में बढ़ा विदेशी खजूर का क्रेज-
रमजान को लेकर हर वर्ष की तहर की इस वर्ष भी खजूर का जबरदस्त क्रेज है। बाजारों में विदेशी ब्रांडों के खजूर का क्रेज छाने लगा है। विभिन्न दुकानों पर विभिन्न देशों के खजूर का पैकेट सजाकर रखा गया है। दुकानदारों का कहना है कि साल दर साल खजूर की बिकवाली में वृद्धि हो रही है। लोगों का रूझान भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि फल दुकानों पर विभिन्न ब्रांडों व देशों के खजूर का पैकेट दिखने लगे हैं। जिसमें सर्वाधिक महंगा मदीना का खजूर है। इसके बाद इरान व ट्युनेशिया फिर गुजरात का है।
मदीना के खजूर का भाव-
खजूर का नाम भाव प्रति किलो
अजुआ 1900
अबर 1000
कलमी 800
सफाबी 500
अल-अफोज 470
इरान के खजूर का भाव
किमया 400
अलअमीर 500
फर्द 300
मरियमी 390
ट्युनेसिया के खजूर का भाव
बरारी 560
गुजरात के खजूर का भाव
मदीना 100
बैट 280
गुमान 160