आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में विभिन्न
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज) : सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान आलम ने की। इस मौके पर प्रखंड आशा संघ की अध्यक्ष मसहरी बेगम ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कार्य किए जाने के वाबजूद उन्हें मानदेय निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में उनलोगों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष करने की बात कही। बैठक में संघ के सचिव सुनीता देवी, नीलम देवी, नूरजहां बेगम, रेखा देवी, सीमा सिन्हा सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें