पांच शराबी धराए
किशनगंज। उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार को खगड़ा रेल गुमटी के निकट जांच अभियान में पांच शराबी को गिरफ्
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 08:04 PM (IST)
किशनगंज। उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार को खगड़ा रेल गुमटी के निकट जांच अभियान में पांच शराबी को गिरफ्तार किया। पांचों शराबी बंगाल से शराब पीकर रेल लाइन होते हुए बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे थे। उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रमेश चौहान, छोटू राय, शत्रुध्न कुमार चौहान, महेंद्र दास, रोशन कुमार बोसाक रेल लाइन हो कर बिहार सीमा में घुस रहा था। संदेह होने पर पांचों लोगों को रोक कर जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपियों को जेल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें