प्रमुख के निरीक्षण में विद्यालय में मिली गड़बड़ियां
किशनगंज। पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनामना का प्रखंड प्रमुख ने औचक निरीक्षण किया। सोमव
किशनगंज। पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनामना का प्रखंड प्रमुख ने औचक निरीक्षण किया। सोमवार को प्रमुख द्वारा की गई निरीक्षण में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। जिनमें मुख्य रूप से सोमवार को शिक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 240 अंकित किया गया था लेकिन उपस्थित बच्चों की गिनती करने पर मात्र 101 बच्चे पाए गए। छात्र-छात्राओं ने दो वर्षों से छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं मिलने की शिकायत की। हालांकि प्रधानाध्यापक सतीश मंडल ने बताया कि उनके साथ हुए हादसे में पोशाक की कुछ राशि छिनतई हो गई थी और शेष राशि खाता से निकासी नहीं की गई है, जो विभाग को लौटा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख पाकीजा-ए-जमा ने विद्यालय पहुंच कर मध्याह्न भोजन पंजी, भंडार पंजी, शिक्षक उपस्थिति पंजी, छात्र उपस्थिति पंजी व अन्य ¨बदुओं पर जांच की। जांच के दौरान विद्यालय संचालन व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया। वहीं एमडीएम भंडार पंजी की अपेक्षा भंडार कक्ष में अधिक चावल पाया गया। जबकि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से कम मात्रा में एमडीएम बनाया गया था। जिससे खाना परोसने के समय कुछ बच्चों को खाना भी नहीं मिल सका। निरीक्षण के बाद प्रमुख ने बताया कि विद्यालय संचालन में घोर अनियमितता, एमडीएम में गड़बड़ी, पठन-पाठन में लापरवाही, छात्र-छात्राओं में अनुशासनहिनता, एसडीजी राशि का दूरुपयोग व दो वर्षों से परिभ्रमण नहीं कराया जाना जैसी अनियमितता जांच के दौरान पाया गया जो शिक्षा विभाग की लापरवाही दर्शाती है। इस दौरान उप प्रमुख बाबूल आलम, पंचायत समिति सदस्य दूरवेश आलम, जमील अख्तर, तौकीर आलम, अरुण भोक्ता, पंसस प्रतिनिधि मो. छोटे, अजलुल बसर आदि मौजूद थे।