मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा बढ़ा गई उम्मीदें : तौसीफ
किशनगंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया निश्चय यात्रा एक सराहनीय कदम है। इससे
किशनगंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किया गया निश्चय यात्रा एक सराहनीय कदम है। इससे गरीब, पिछड़े और दलित लोगों की उम्मीदें बढ़ी है। यह बातें गुरुवार को विधायक तौसीफ आलम ने कही। उन्होंने कहा कि शराबबंदी, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, हर घर नल का जल, शौचालय सीएम के सात निश्चय में शामिल है। सात निश्चय से समाज में व्यापक बदलाव आएगा। जिसके परिणाम स्वरूप गरीबों के हाथों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उपर उठेगा। निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सभी विभागों से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस समीक्षा का प्रभाव यह होता है कि ठंडे बस्ते में पड़े योजनाओं को भी गति मिल जाती है। सूबे की शराबबंदी का असर अब गुजरात में भी देखा जाने लगा है। वहां के लोग भी गुजरात सरकार से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग करने लगे हैं। इससे प्रतीत होता है कि सीएम के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम और पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम सहित कई लोग मौजूद थे।