विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यशाला
किशनगंज : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को ग्राम पंचायत हिम्मतनगर अंतर्गत उच्च विद्यालय बा
किशनगंज : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को ग्राम पंचायत हिम्मतनगर अंतर्गत उच्च विद्यालय बालागनर में कोचाधामन भाजपा मंडल का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्योति कुमार सोनू ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूर करना व मतदाताओं के बीच अपना भाजपा पार्टी का माहौल तैयार करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन से इस मिशन में जूट जाने का कहा। कार्यशाला में किशनगंज भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे येाजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी जानकारी गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक निष्ठावान हैं। बिहार की जनता लालू-नीतीश से उब चुकी है। अब बदलाव चाह रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष मशकूर आलम ने कहा कि आगामी चारों विधानसभा डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए ताकि चारों विधानसभा में जीत का परचम लहरे। इस दौरान मौके पर सभी पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी के सदस्य में भाजपा मंडल अध्यक्ष मशकूर आलम, प्रखंड महामंत्री शमसोदद्दीन, गंगा प्रसाद मंडल, रवि कुमार मंडल, भोजन लाल हरिजन, श्याम लाल, गौतम कुमार, हेमंतु कुमार सिन्हा, मास्टर जुनेद आलम, अब्दुर रऊफ, सैफुद्दीन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।