दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी गिरफ्तारी
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : सात वर्षो से दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को कुड़डागी से ठ
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) :
सात वर्षो से दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को कुड़डागी से ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में किशनगंज एसडीजेएम एके सुमन के न्यायालय में भेजा है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कुड़ीडांगी गांव में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने अपने पुलिस बल के साथ छापामारी कर दहेज उत्पीड़न कांड जीआर 796/08 के वारंटी फितम लाल गणेश पिता रुपन लाल गणेश को 19 दिसंबर 2014 की रात गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीजेएम एके सुमन के न्यायालय में फरार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। कुड़ीडागी ग्रामीणों ने बताया कि फितम लाल गणेश की शादी ठाकुरगंज प्रखंड के लगड़ड़ूबा निवासी रमला देवी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों पश्चात कुड़ीडागी निवासी सदानंद गणेश के साथ महिला भाग गई। सामाजिक दंड के भय से महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। वर्तमान में महिला दूसरे पति के साथ रहती है। दो बच्चे की मां है। पश्चिम बंगाल माटीगाड़ा में निवास कर रही है।