लोजपा का 15वां स्थापना दिवस आज
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : लोक जन शक्ति पार्टी की 15वां स्थापना दिवस आज टाउन हाल में मनाया ज
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज) : लोक जन शक्ति पार्टी की 15वां स्थापना दिवस आज टाउन हाल में मनाया जाएगा। लोजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने स्थापना दिवस में लोजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई। वहीं लोजपा नेत्री पूनम देवी ने कहा कि टाउन हाल किशनगंज में लोजपा का 15 वां स्थापना दिवस को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नही छोडेंगे। जिले के तमाम महिला प्रकोष्ठ सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थकों से स्थापना दिवस में शामिल होंगे। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)रेखा देवी, नगर लोजपा अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पिंकी सिंह, वरिष्ठ लोजपा कार्यकर्ता अरुण सिंह, बेसरबाटी पंचायत अध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ) कुंती देवी, दलित सेवा के प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान, मनोज मंडल, जवाहर सिंह, पप्पू महतो, विनय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जगदीश साह, मन्नू सिंह, कमल सिंह, अनिता वर्मण, राधाकांत सिंह, नारायण मरांडी, शंकर बहादुर, प्रभात उरांव, उत्तम सहनी, माधुरी कर्मकार, मीनाक्षी टुडू, कुसुम हांसदा, अन्य कार्यकर्ता व समर्थका मौजूद थे।