मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
फोटो- 20 केएसएन 42,61,
कैप्शन= मुख्यमंत्री के आगमन पर एनएच 31 को बंद करते व कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के दौरान लोगों की जांच करते सुरक्षा कर्मी।
--एनएच 31, फोर लेन को दो लेन में कर दिया गया था तब्दील
संवाद सूत्र, किशनगंज : मुख्यमंत्री के आगमन पर खगड़ा हवाई अड्डा से लेकर सभा स्थल तक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के काफिले की अगुवाई किशनगंज जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर कर रहे थे। साथ में एसपी दीपक बरनवाल व पुलिस जवानों की गाड़ी भी चल रही है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हवाई अड्डा, सड़क, एनएच 31 व किशनगंज-बहादुगरंज सड़क को बैरियर लगाकर आम लोगों के लिए कुछ घंटों तकबंद रखा गया। वहीं तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट में सभा स्थल में जाने के लिए प्रवेश हेतु पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग दो मुख्य द्वार बनाए गए थे। पुरुष मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने सारी ताकत लगा दी थी ताकि कोई अनहोनी घटना या चूक न हो जाए। सभा स्थल पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अनचाहे ढंग से वाहन खड़े करने वालों को पुलिस जवानों द्वारा पार्किंग स्थल की जानकारी दी जा रही थी। सदर थानाध्यक्ष मो. अफताब अहमद मुख्यमंत्री के काफिले वाले सड़क पर गश्त कर रहे थे। एनएच 31 का फोर लाइन में से दो लाइन बंद कर दिया गया था।