विकास विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम
खगड़िया: साइंस ओलम्पियाड फेडरेशन द्वारा आयोजित 19वीं राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड परीक्षा के
खगड़िया: साइंस ओलम्पियाड फेडरेशन द्वारा आयोजित 19वीं राष्ट्रीय साइंस ओलम्पियाड परीक्षा के प्रथम स्तर के परिणाम में विकास विद्यालय, बेगूसराय के छात्रों ने परचम लहराया है। इस परीक्षा में जिला, राज्य, देश तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी भाग लेते हैं। सफल छात्रों को ओलम्पियाड फेडरेशन की तरफ से स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, मेडल तथा प्रमाण पत्र सहित नकद राशि भी प्रदान की गई।
इस परीक्षा में खगड़िया, लक्खीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, पटना, कोडरमा (झारखंड), तथा समस्तीपुर जिले के प्रतिभागियों ने बाजी मारी। इन्होंने प्रतियोगिता में सफल होकर राष्ट्रीय स्तर पर न केवल अपने विद्यालय (विकास विद्यालय, बेगूसराय) का अपितु अपने-अपने जिले तथा पूरे राज्य का नाम भी रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजकिशोर ¨सह ने छात्रों को आगामी द्वितीय स्तर की परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनत करने की सलाह दी।
जानकारी अनुसार उत्तरी हाजीपुर, खगड़िया के दयानंद प्रसाद गुप्ता के पुत्र आनंद राज, वर्ग दशम, वहीं खगड़िया के ही वर्ग तीन के छात्र अमन खेतान, ओलापुर, खगड़िया के खुशाल ¨सह, गोगरी, खगड़िया के वर्ग पांच के अंकित कुमार ने उक्त साइंस ओलम्पियाड में जिला का नाम रोशन किया है।