Move to Jagran APP

सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद

खगड़िया। अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संघ खगड़िया के तत्वावधान में गुरुवार को पंचायत भवन बन्न

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 10:01 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 10:01 PM (IST)
सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद
सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद

खगड़िया। अखिल भारतीय सामाजिक स्वास्थ्य संघ खगड़िया के तत्वावधान में गुरुवार को पंचायत भवन बन्नी के परिसर में सब्जी उत्पादक किसानों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीकांत ¨सह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

loksabha election banner

मौके पर प्रखंड प्रमुख ने सब्जी उत्पादन को अधिक फयदेमंद बताते हुए कहा कि इससे किसानों की तरक्की होगी। आधुनिक तकनीक व जानकारी का उपयोग कर किसान अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। वैसे भी सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में जिले में बन्नी प्रमुख स्थान रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि बन्नी में महिलाएं भी जहां गाय का पालन करती है, वहीं किसानी में पुरुष के बराबर कदम से कदम मिला कर आज की जा रही है।

वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष सेवा निवृत्त प्रो. एनपी ठाकुर ने कहा कि संतुलित आहार का प्रमुख स्त्रोत हरी सब्जी है, जिसकी जरूरत प्रत्येक को है। भारत में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में बिहार का तीसरा स्थान है, किसानों के प्रयास से ही इस क्षेत्र में बिहार प्रथम स्थान पा सका है। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया के वैज्ञानिक डॉ. रंजीत पंडित ने कहा कि रासायनिक उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी का संघठन बदल रहा है। जिससे भूमि बंजर होती जा रही है और कृषि उत्पादन मेहनत के बाद भी घट रहा है। कम्पोष्ठ व जैविक खाद का प्रयोग कृषि कार्य में करें। अपनी मिट्टी का जांच करा कर ही आगे बढ़े। इससे कृषि लागत घट जाएगी। वहीं, ¨भडी, बैगन, परवल, करेला, कद्दू, ¨झगा, ¨झगली, गोभी, साग, खीर, टमाटर आदि उन्नत खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर बिहार प्रदेश समिति के संयोजक सौदागर ने कहा कि जिले में सब्जी के खेती के लिए निश्शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है, इसका लाभ ले सकते हैं।

मौके पर नवीन कुमार सिन्हा, बन्नी के पूर्व सरपंच पंचू दास, राजेंद्र ¨सह, वार्ड सदस्य बंदेलाल ¨सह, दिनेश कुमार देव, द्रोपदी देवी, रामानंद पासवान, स्वतंत्रता सेनानी बजरंगी ¨सह, रविश कुमार, अरूण ¨सह, जगदीश चन्द्र वर्मा, राम चरित्र ¨सह, रंजना कुमारी, अमित ¨सह, अशोक ¨सह, सुमरित ¨सह, गरीब ¨सह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.