चुकती में बह रही है भक्ति की धारा
खगड़िया। पश्चिमी ठाठा पंचायत अंतर्गत चुकती गाव में चल रहे रामधुनी यज्ञ में लोगों की भीड़ जुट रही है। य
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:50 PM (IST)
खगड़िया। पश्चिमी ठाठा पंचायत अंतर्गत चुकती गाव में चल रहे रामधुनी यज्ञ में लोगों की भीड़ जुट रही है। यज्ञ में दूर-दराज के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस रामधुनी यज्ञ में नेपाल से भी कीर्तन मंडली पहुंची है। सुमन देवी ने बताया कि बुधवार की शाम पूरे विधि-विधान से यज्ञ का समापन होगा। कलश विसर्जन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञ को सफल बनाने में विपिन यादव, रंजीत यादव, मुकेश यादव आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें