आठ बेटिकट रेल यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
खगड़िया। मानसी जंक्शन पर धर-पकड़ अभियान जारी है। इससे बेटिकट यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने वाले आदि म
खगड़िया। मानसी जंक्शन पर धर-पकड़ अभियान जारी है। इससे बेटिकट यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने वाले आदि में हड़कंप व्याप्त है। इधर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल ने बताया कि रविवार को अभियान के तहत आठ यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। जिसमें गंदगी फैलाने के आरोप में पांच यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। वहीं स्टेशन परिसर में स्मो¨कग करने वाले दो यात्रियों से भी जुर्माना किया गया।
ग्राम कचहरी में मामले का हुआ निष्पादन
संवाद सूत्र, मानसी (खगड़िया): पश्चिमी ठाठा ग्राम कचहरी में रविवार को दो सगे भाइयों के बीच चल रहे विवाद का निष्पादन किया गया। सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि महेश्वर यादव व विदो यादव के बीच विवाद चल रहा था। जिसका निष्पादन किया गया और दोनों भाइयों को आपस में मिलवाया गया।