तीन साल की मासूम से 13 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खगडि़या में तीन साल की एक मासूम के साथ 13 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। लड़की के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खगड़िया [जेएनएन]। तीन साल की मासूम के साथ पड़ाेस के एक किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर परिजन उस दिशा में दौड़े तो आरोपी किशोर भागा। लोगों नेआरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात हुई।
पीड़ित बच्ची के पिता ने पड़ोस के 13 वर्षीय किशोर को घटना में नामजद किया है। पिता का कहना है कि रविवार की रात बच्ची दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस का किशोर उनके दरवाजे पर आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने दरवाजे पर लेकर चला गया। अचानक बच्ची की चीख सुनाई दी। वे लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो किशोर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: बिहार के CM नीतीश की राह में देश! लोकसभा में उठी शराबबंदी की मांग
पीड़िता के पिता के मुताबिक उसने टूटी-फूटी आवाज में घटना के संबंध में जानकारी दी। इधर, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने दिया भोज: भाजपा नेता हुए शामिल, राजनीतिक गलियारे में चर्चा