चार अगस्त को सूर्य मंदिर के समीप धरना देगी भाजपा
खगड़िया। सदर प्रखंड के सन्हौली सामुदायिक भवन में भाजपा सन्हौली मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ
खगड़िया। सदर प्रखंड के सन्हौली सामुदायिक भवन में भाजपा सन्हौली मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गुरुवार को बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सन्हौली मंडल के अध्यक्ष कुंदन ¨सह ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने की दिशा में कार्यकर्ता काम करें। ताकि, आमजनों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए लोगों को जानकारी दें। ताकि, ज्यादा लोग भाषण सुन सकें। साथ ही कहा कि चार अगस्त को सूर्य मंदिर के पास स्थानीय मुद्दा को लेकर धरना दिया जाएगा। इसमें अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान सर्वसम्मति से 26 जुलाई को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों की सूची बनाएं।
इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामाकांत रजक, जिला मंत्री जितेंद्र यादव, प्रवक्ता कुलदीप आनंद, प्रखंड महामंत्री संजय यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अनुराग सुर्यवंशी, पूर्व जिला मंत्री नवीन ¨सह, प्रखंड उपाध्यक्ष रेखा देवी, प्रखंड मंत्री अरुण ¨सह, शाभो देवी आदि मौजूद थे।