पंचायतों में बाधित है विकास कार्य
खगड़िया। प्रखंड की सैदपुर पंचायत के मुखिया के चकहुसैनी स्थित आवास पर गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मुखिया
खगड़िया। प्रखंड की सैदपुर पंचायत के मुखिया के चकहुसैनी स्थित आवास पर गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायतों में विकास का कार्य अवरुद्ध हो चुका है। विकास से संबंधित किसी भी कार्य को देखने के बाद वस्तुस्थिति दिख जाती है। इसका मुख्य कारण प्रखंड में बीडीओ की स्थाई पो¨स्टग नहीं होना है। कई महीने से यह प्रखंड प्रभार पर ही चल रहा है। बलहा मुखिया संजीव यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ-साथ आम जनता भी पिस रही है। किसी भी कार्य के लिए फरियाद लेकर पहुंचने वाले जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं, चकहुसैनी मुखिया दीपक कुमार विद्यार्थी ने जिला प्रशासन से स्थाई बीडीओ नियुक्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में बिचौलिया हावी हो रहा है। किसी भी कार्य को लेकर फरियादी से बिचौलिया उगाही कर लेते हैं। प्रखंड खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। परंतु, सैकड़ों लाभार्थियों के खाते पर राशि नहीं पहुंच सकी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। मौके पर पूर्व मुखिया कौशल ¨सह, डब्लू पासवान, मुखिया नरेश प्रसाद सहनी आदि मौजूद थे।