प्रखंड प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण
खगड़िया। मंगलवार की सुबह प्रखंड प्रमुख बलवीर चाद ने पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के विधि-व्यवस्था
By Edited By: Published: Tue, 28 Jun 2016 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 09:12 PM (IST)
खगड़िया। मंगलवार की सुबह प्रखंड प्रमुख बलवीर चाद ने पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय से कई शिक्षक गायब पाए गए। इस दौरान प्रमुख ने छात्रों से भी कई जानकारी ली।
प्रखंड प्रमुख बलवीर चाद ने बताया कि गज्जू साह मध्य विद्यालय मानसी, मध्य विद्यालय उत्तरी राजाजान और रेलवे प्राथमिक विद्यालय मानसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई शिक्षक गायब पाए गए। रेलवे प्राथमिक विद्यालय में तो उपस्थिति पंजी में हाजिरी बनाकर विद्यालय से शिक्षक गायब थे। उन्होंने विद्यालयों की विधि-व्यवस्था को लचर देखकर प्रधानों को व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें