भाजपा छह से मनाएगी स्थापना दिवस
खगड़िया। प्रखंड के परबत्ता पंचायत भवन परिसर में भाजपा की मंगलवार को बैठक की गई। बैठक मे
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 12:47 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 12:47 AM (IST)
खगड़िया। प्रखंड के परबत्ता पंचायत भवन परिसर में भाजपा की मंगलवार को बैठक की गई। बैठक में भाजपा नेता रामानुज चौधरी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमिता देवी राय के अतिरिक्त विभिन्न पंचायतों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केन्द्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमें घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।बैठक में आगामी छह से 14 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू हजारी, अनंत चौधरी, दीपक कुमार ¨सह, रजनीकांत चौधरी, श्रवण साह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें